March 24, 2026
Untitled

भारत की सबसे बड़ी घरेलू स्पिरिट्स कंपनी और आइकॉनिक व्हाइट इंटरनेशनल ग्रेन व्हिस्की की निर्माता, एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स लिमिटेड ने एक नया इतिहास रच दिया है। कंपनी की फ्लैगशिप ब्रांड ‘आइकॉनिक व्हाइट’ ने वित्त वर्ष 2026 में 1 करोड़ (10 मिलियन) केस की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। वित्त वर्ष खत्म होने से ठीक पहले मिली यह उपलब्धि इस ब्रांड की जबरदस्त रफ्तार को दर्शाती है, खासकर अधिक मुनाफे वाले ‘प्रेस्टीज एंड एबव’ सेगमेंट में। सितंबर 2022 में मेटावर्स के जरिए एक आधुनिक ‘डिजिटल-फर्स्ट’ लॉन्च के साथ शुरुआत करने वाली इस व्हिस्की ने पहले उत्तर और पूर्व भारत के चुनिंदा बाजारों में कदम रखा और फिर पूरे देश में अपनी पहचान बनाई। शुरुआती दौर यानी वित्त वर्ष 2023 में इसकी बिक्री 3.2 लाख (0.32 मिलियन) केस रही।

अगले ही साल, वित्त वर्ष 2024 में ब्रांड की रफ्तार कई गुना बढ़ गई और बिक्री 22.7 लाख (2.27 मिलियन) केस तक पहुंच गई। इसी शानदार प्रदर्शन के चलते ‘ड्रिंक्स इंटरनेशनल की मिलियनेयर्स क्लब रिपोर्ट 2024’ में इसे साल 2023 के लिए दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली मिलियनेयर स्पिरिट्स ब्रांड का खिताब मिला। यह सिलसिला वित्त वर्ष 2025 में भी जारी रहा, जहाँ ब्रांड ने 57 लाख (5.7 मिलियन) केस का आंकड़ा पार किया और लगातार दूसरे साल (कैलेंडर वर्ष 2024 के लिए) दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली मिलियनेयर स्पिरिट्स ब्रांड बनी। महज 43 महीनों के सफर में आइकॉनिक व्हाइट व्हिस्की ने वित्त वर्ष 2026 में 1 करोड़ केस का ऐतिहासिक आंकड़ा छू लिया है, जो वैश्विक स्पिरिट्स इंडस्ट्री में सबसे तेज़ विकास यात्राओं में से एक है।

इसके अलावा, आइकॉनिक व्हाइट व्हिस्की अब कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट में भी उपलब्ध है और कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है। ये सफलताएं दर्शाती हैं कि अलग-अलग क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के साथ इस ब्रांड का जुड़ाव गहरा होता जा रहा है। इस उपलब्धि पर ABD के मैनेजिंग डायरेक्टर, आलोक गुप्ता ने कहा, “शून्य से 10 मिलियन केस तक का यह सफर एक मील का पत्थर है, जिसने स्पिरिट्स इंडस्ट्री में तरक्की के नए मायने लिखे हैं। शुरुआत से ही हमारा लक्ष्य भारत में एक वर्ल्ड-क्लास व्हिस्की बनाना था और यह उपलब्धि हमारी उस सोच पर मुहर लगाती है। आइकॉनिक व्हाइट अब सिर्फ एक नया लॉन्च नहीं, बल्कि रिकॉर्ड तोड़ने वाला ब्रांड बन चुका है। जैसे-जैसे हम देश और दुनिया के 9 देशों में अपना विस्तार कर रहे हैं, यह जीत प्रीमियम सेगमेंट में हमारी लीडरशिप को और मजबूत करती है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *