
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना रोशन हाल ही में एक फिल्म में नजर आई हैं। वह बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। ऋतिक रोशन ने अपनी बहन को बड़े पर्दे पर देखने के बाद उनकी तारीफ की है। पश्मीना की पहली फिल्म ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ देखने के बाद ऋतिक काफी प्रभावित हुए। इसके बाद उन्होंने पश्मीना के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं और इसके साथ एक इमोशनल मैसेज भी लिखा। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में ऋतिक ने पश्मीना की अपार क्षमता की सराहना की और कहा कि उसका भविष्य बहुत उज्ज्वल है।
ऋतिक रोशन ने पश्मीना पर पूरा भरोसा जताया और लिखा कि वह भविष्य में बहुत कुछ हासिल करेंगी, खासकर ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ में उनका डेब्यू बहुत अच्छा है। ऋतिक ने आगे कहा कि पश्मीना की एक अनोखी शैली है जिसे वह जानते हैं और अगर वह इसे खुद समझती है, तो वह अपनी शैली को और भी आगे बढ़ा सकती है। ऋतिक की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर पश्मीना को बधाइयों का तांता लग गया है। फैंस भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।