July 1, 2025
HOTEL

मालसलामी थाना से 100 गज की दूरी पर बाइक सवार दो अपराधियों ने बुधवार की रात होटल संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा बरामद किया है। डीएसपी 2 डा. गौरव कुमार ने बताया कि होटल संचालक का भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। डीएसपी ने बताया कि जल्द ही कांड का उद्दभेद होगा और अपराधी पकड़े जाएंगे।

जानकारी के अनुसार, विश्वनाथ प्रसाद का पुत्र संतोष (40 वर्ष) रेलवे लाइन के समीप फुटपाथ पर होटल चलाता था और बगल में ही उसका घर था। स्थानीय लोगों के अनुसार दुकान बंद करने के बाद होटल संचालक खड़ा था। उसी समय दो बदमाशों ने घेरकर गोली मार दी। होटल संचालक की हत्या के बाद दर्जनों लोगों की भीड़ जमा हो गई।

होटल संचालक को गोली मारने के बाद दोनों बाइक सवार बदमाश रास्ते में फायरिंग करते फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर डीएसपी-2 डा. गौरव कुमार, मालसलामी थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह व पुलिस बल पहुंची। डीएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि पुरानी रंजिश में होटल संचालक की हत्या की गई है। डीएसपी ने बताया कि विवाद में शामिल लोगों की पहचान कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *