हॉर्टिकल्चरल सोसायटी जमशेदपुर ने गार्डन ऑफ द ईयर 2026 के चैम्पियंस की घोषणा की. यह प्रतिष्ठित पहल शहर में सतत बागवानी जैव विविधता संरक्षण व सौंदर्यपूर्ण हरित क्षेत्रों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है. इस वर्ष प्रतियोगिता में व्यक्तिगत मकान व बंगले बालकनी व रूफ गार्डन कॉर्पोरेट कार्यालय क्लब व होटल अकादमिक संस्थान और शैक्षणिक संस्थानों सहित कई श्रेणियों से अत्यंत उत्साहपूर्ण भागीदारी दर्ज हुई जो जमशेदपुर की हरित नगरी की दिशा में बढ़ती प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
निर्णयन प्रक्रिया 10-11 जनवरी 2026 को हुई जिसका मूल्यांकन पश्चिम बंगाल के प्रख्यात उद्यान विशेषज्ञ अतनु कर, प्रसंजनित गुहा, अमित शंकर शार्ट व शुभ्रांशु मैती ने किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन मौसमी फूलों सदाबहार पौधों गार्डन लेआउट लॉन की गुणवत्ता किचन गार्डन नवाचार व ग्रीनहाउस औषधीय पौधे मूर्तियां टोपियरी व जल तत्व जैसे विशेष घटकों के आधार पर किया गया।
शुक्रवार की शाम बेल्डीह क्लब के मुख्य सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि टाटा स्टील के वाइस प्रेसीडेंट सेफ्टी राजीव मंगल, हॉर्टिकल्चरल सोसायटी की चेयरपर्सन रुचि नरेन्द्रन मौजूद थी। इस दौरान अलग-अलग 14 श्रेणियों व 96 प्रतिभागियों के साथ इस वर्ष का ‘गार्डन ऑफ द ईयर प्रतियोगिता सचमुच शहर की बढ़ती हरित चेतना और सतत उद्यान-प्रेम को दर्शाती है। सभी के सामूहिक प्रयासों ने शहर को और अधिक हरित, स्वस्थ व सतत भविष्य की ओर प्रेरित किया है।
