March 13, 2026
daroga

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने सासाराम जीआरपी थाने में तैनात दारोगा विजय कुमार सिंह को पांच हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम ने अभियुक्त से पूछताछ की। जानकारी के मुताबिक इस मामले में पटना के मद्य निषेध कार्यालय में तैनात महिल्म एएसआई बसंती देवी ने निगरानी में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि दारोगा विजय कुमार सिंह सासाराम रेल थाने में जमानतीय धारा में दर्ज कांड (10/25) में उनके पति रंजीत कुमार उर्फ करण यादव को थाने से जमानत देने के एवज में घूस की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *