February 5, 2026
BIHAR (1)

मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा के लिए ग्रेजुएशन नाइट का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. डा. गौतम सूत्रधार थे. उन्होंने बच्चों को भावी भविष्य की शुभकामनाएं दी. स्कूल की प्राचार्या संगीता सिंह ने बच्चों को बोर्ड परीक्षा के शुभकामनाएं दी व आने वाले भविष्य की मंगल कामना की।

कार्यक्रम में स्कूल की उप प्राचार्या राखी मित्रा, एक्सीलेंस उप प्राचार्या बिंदुआ आहूजा, हाई स्कूल संयोजिका पिकू कुमारी मौजूद थी। स्कूल की प्लस टू की संयोजिका श्र स्मिता मजूमदार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभायी. विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अखिलेश दुबे ने मेधावी छात्रों को पुरस्कृत कर उन्हें शुभकामनाएं दी. महासचिव डा. डी. पी शुक्ला ने कैबिनेट सर्वश्रेष्ठ क्लब के बच्चों को पुरस्कृत किया, जिन्होंने अपने नेतृत्व क्षमता व प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया था।

 कक्षा 12वीं ं के अनिकेत दास को प्रिंसिपल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन विद्यालय गान के साथ किया गया. कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्या संगीता सिंह ने किया। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *