February 23, 2026
PLAYING (2)

फे्रंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसायटी युवा, एफटीएस महिला समिति व जमशेदपुर चैप्टर की ओर से रविवार को कदमा-सोनारी लिंक रोड पर ‘एकल रन- छोटे कदम, बड़े इरादे’ का आयोजन किया गया. इस आयोजन में करीब 250 से अधिक प्रतिभागियों युवा, महिलाएं, वरिष्ठजन व बच्चों ने सक्रिय सहभागिता निभायी।

रविवार की सुबह सोनारी-कदमा लिंक रोड पर एफटीएस की ओर से आयोजित  ‘एकल रन- छोटे कदम, बड़े इरादे’ का उद्घाटन नारायणा हेल्थ के फैकल्टी डायरेक्टर ई एफ राव व प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डा. अजय अग्रवाल ने किया. उन्होंने स्वास्थ्य जागरूकता, नियमित व्यायाम एवं हृदय सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।

दौड़ के दौरान प्रतिभागियों में अनुशासन, सौहार्द एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी, फिनिश लाइन पर सभी प्रतिभागियों का हर्बल गुलाल से स्वागत कर पर्यावरण-संवेदनशीलता एवं भारतीय परंपरा का संदेश दिया गया। वहीं बेस्ट ड्रेस्ड फेमिली का सम्मान डा. मंदार व उनके परिवार को दिया गया। इस मौके पर सभी प्रतिभागियों को मेडल व प्रमामण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *