March 2, 2026
death (2)

सराय थाना क्षेत्र स्थित अनवरपुर गांव में रविवार को शौचालय की टंकी की सफाई के दौरान जहरीली गैस से दम घुटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पिता-पुत्र समेत दो सगे भाई शामिल हैं। हादसे के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई और होली की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।
बताया गया कि आनंद कुमार के घर के आंगन में बने शौचालय की सफाई के लिए पहले उनके पुत्र प्रियांशु कुमार टंकी में उतरे। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर पिता आनंद कुमार नीचे गए। जब वे भी बाहर नहीं आए तो उनके दो भाई राहुल कुमार और पंकज कुमार उन्हें बचाने के लिए टंकी में उतर गए। जहरीली गैस की चपेट में आकर चारों बेहोश हो गए। इसके बाद कृष्ण
मोहन साह के पुत्र अजय कुमार, रामनारायण साह के पुत्र सुजीत कुमार तथा पंकज कुमार के पुत्र दुर्गेश कुमार बचाव में उतरे, लेकिन वे भी अचेत हो गए। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल में आनंद कुमार, राहुल कुमार और प्रियांशु को मृत घोषित किया गया, जबकि लालगंज रेफरल अस्पताल से लाए गए पंकज कुमार ने भी दम तोड़ दिया। तीनों
घायलों का उपचार जारी है। घटना की सूचना पर सदर एसडीओ राम बाबू बैठा, सदर-2 एसडीपीओ गोपाल मंडल और सराय थानाध्यक्ष संजीव कुमार मौके पर पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि राहुल कुमार की शादी 24 फरवरी को शीतल भकुरहर गांव की आरती कुमारी से हुई थी। परिवार मेघालय में इलेक्ट्रिक मिस्त्री का काम करता था और हाल ही में घर लौटा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *