महाराष्ट्र के महानगर गैस कनेक्शन के नाम पर एपीके फाइल भेजकर ठगी करने वाले गिरोह के चार साइबर अपराधियों को पटना साइबर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी को रामकृष्ण नगर क्षेत्र के जगनपुरा स्थित किराये के मकान से गिरफ्तार किया है, जहां से यह गिरोह काल सेंटर की तरह काम कर रहा था। इनकी पहचान गुलटन यादव, अरुण मंडल, पंकज कुमार मंडल और श्रीधर साहू के रूप के हुई है। इनमें तीन झारखंड के देवघर और एक महाराष्ट्र के पुणे का रहने वाला है। इस गिरोह का नेटवर्क 20 से अधिक राज्यों में फैला हुआ था। गिरोह ज्यादातर महाराष्ट्र के लोगों को निशाना बनाता था। तकनीकी अनुसंधान में पता चला कि गिरोह जगनपुरा में सक्रिय है। मकान में बैठकर काल सेंटर चला रहा था। सभी आरोपित 12वीं पास या ग्रेजुएशन कर रहे हैं। गिरोह के गुर्गे महाराष्ट्र गैस कनेक्शन के बहाने लोगों को फोन करते थे। प्रोसेसिंग फीस के नाम पर एपीके फाइल भेजकर पीड़ित
एपीके फाइल भेज ठगी
का मोबाइल हैक कर लेते थे। इसके जरिये वह पीड़ित के मोबाइल से ही बैंक अकाउंट के बारे में जानकारी जुटाते थे। इसके बाद ठग पीड़ित के मोबाइल नंबर से जुड़े खाते तक पहुंचने के लिए पासवर्ड पता करने के लिए उनसे पांच से 10 रुपये ट्रांसफर कराते थे। फिर अकाउंट एक्सेस करके लाखों रुपये उड़ा लेते थे। पूछताछ और जांच में पता चला कि इस गिरोह के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। मुख्य सरगना इन्हें 40-45 प्रतिशत कमीशन देता था। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर अन्य सहयोगियों की तलाश तेज कर दी है।
