June 17, 2025
airport

खराब मौसम के कारण दरभंगा एयरपोर्ट से मुंबई दिल्ली कोलकाता बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए 14 विमानों का आवागमन नहीं हो सका। यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ यात्रियों को पटना एयरपोर्ट से फ्लाइट लेनी पड़ी। नाराज यात्रियों ने विमान कंपनी की सेवा के खिलाफ करीब 30 मिनट तक नाराजगी जताई। कई यात्री निराश होकर वापस अपने घरों को लौट गए।
दरभंगा। खराब मौसम का प्रभाव सोमवार को दरभंगा एयरपोर्ट की उड़ान सेवा पर पड़ा। दरभंगा से मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद के बीच 14 विमानों का आवागमन नहीं हो सका।

घने कुहासे के बीच छोटे-छोटे बच्चों के साथ एयरपोर्ट पर 10 बजे तक दिल्ली और मुंबई की फ्लाइट पकड़ने के लिए बड़ी संख्या में यात्री पहुंच गए थे।11 बजे मुंबई की फ्लाइट अचानक रद करने की घोषणा किए जाने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। दोपहर 12 बजे इंडिगो और स्पाइसजेट कंपनी की सभी फ्लाइटें रद कर दी गईं। इसके बाद नाराज यात्रियों ने विमान कंपनी की सेवा के खिलाफ करीब 30 मिनट तक नाराजगी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *