November 2, 2025
BIKE 1

भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में स गुरुवार की रात उदवंतनगर थाना ने क्षेत्र के कसाप गांव निवासी 48 च वर्षीय प्रमोद महतो और उनके 19 नेवर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार की हत्या इकर दी गई। दोनों छेका सामान खरीदने घर से निकले थे। शुक्रवार की सुबह दोनों का शव मुफस्सिल थाना के बेलघाट गांव स्थित नट बाबा स्थान के समीप बरामद किया गया। दोनों पियनिया बाजार पर मिठाई की दुकान चलाते थे।

मृतक प्रमोद महतो के गले पर धारदार हथियार से प्रहार का निशान और कान के पास गोली का निशान पाया गया है। पुत्र प्रियांशु के सिर के बाएं हिस्से में गहरा जख्म और नाक से खून निकला था। पुलिस ने घटनास्थल से एक गोली, एक ब्लेड, मृतकों की बाइक और मोबाइल बरामद किया है।एसपी राज एवं सदर डीएसपी वन राज कुमार साह मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद में हत्या की बात सामने आई है। प्रियांशु और उसके बड़े भाई हिमांशु कुमार के मोबाइल से अलग-अलग लड़की से बातचीत संबंधित साक्ष्य मिले हैं। आरोपितों की गिरफ्तारीके लिए एसआइटी का गठन किया गया है।

आक्रोशित स्वजन और स्थानीय लोगों ने शुक्रवार शाम दोनों शव धोबिघटवा मोड़ के समीप आरा-सासाराम और आरा-मोहनियां हाइवे पर रखकर आवागमन बाधित कर दिया। दोषी की गिरफ्तारी व सुरक्षा की मांग कर रहे थे। मिठाई दुकानदार प्रमोद महतो के बड़े पुत्र हिमांशु कुमार की शादी शोभी डुमरा गांव में तय हुई थी। 29 अक्टूबर को छेका का कार्यक्रम हुआ था और शुक्रवार को परिवार के लोग लड़की के घर छेका लेकर जाने वाले थे। गुरुवार की शाम करीब छह बजे प्रमोद महतो अपने छोटे पुत्र प्रियांशु के साथ हेंका का सामान खरीदने के लिए बाइक से बाजार निकले थे, जिसके बाद लापता थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *