July 2, 2025
SNAKS

मालसलामी पुलिस ने – सिमली मुरारपुर स्थित एक कारखाना में छापेमारी कर नकली धंधे का भंडाफोड़ किया है। कारखाने में दरभंगा की एक ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली फूड प्रोडेक्ड स्नैक्स का निर्माण किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने काफी मात्रा में स्नैक्स का रैपर व कच्चा माल बरामद किया है।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया, कोलकाता निवासी पंकज श्रीवास्तव के बयान पर कारखाना संचालक विक्रांत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जो कि दरभंगा की कंपनी द्वारा प्रोडक्ड पर निगरानी को अधिकृत किए गए है।

उनके द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर मजिस्ट्रेट के रूप में प्रतिनियुक्त, राजस्व पदाधिकारी पारस भास्कर की निगरानी में एएसआई शशि भूषण मंडल ने सिमली मुरारपुर स्थिता कारखाना में छापेमारी की। जिसमें काफी मात्रा में दरभंगा की कंपनी का रैपर का बंडल बरामद हुआ है। छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। कारखाने में काम कर रहे मजदूर इधर उधर भागने लगे। पुलिस का कहना है कि संचालक का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *