March 18, 2026
WhatsApp Image 2026-03-18 at 12.21.34 PM (1)

दीघा पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 8.91 किलोग्राम गांजा बरामद किया और इस दौरान एक धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही 615 रुपये नकद बरामद की गई है। कार्रवाई के दौरान एक अन्य तस्कर गांजा से भरा बोरा नहर में फेंककर फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर मखदुमपुर गेट नंबर-88 के पास छापेमारी की गई, जहां से दीघा बांसकोठी गेट नंबर-95
निवासी रवि कुमार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 54 पुड़िया गांजा बरामद किया गया। रवि कुमार घूम-घूमकर गांजा बेचता था। छापेमारी के दौरान ही पुलिस को सूचना मिली कि एक अन्य व्यक्ति बड़ी मात्रा में गांजा लेकर जा रहा हैं।
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वह व्यक्ति गांजा से भरा बोरा नहर में फेंककर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने नहर से बोरा निकालकर जांच की, जिसमें 8.560 किलोग्राम गांजा और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *