March 25, 2026
image (4)

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और पुलिस ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ गिरोह का खुलासा किया है। टीम ने दरभंगा सदर थाना क्षेत्र और दानापुर के शाहपुर इलाके में छापेमारी कर लगभग 90 लाख की हेरोइन जब्त की है। दरभंगा से तीन तथा दानापुर के शाहपुर थाने के मठियापुर से दो सगे तस्कर भाइयों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से मादक पदार्थ हेरोइन के अलावा एक स्कॉर्पियो, चार सोने की चेन और दो मोबाइल बरामद हुए हैं। दरभंगा में गिरफ्तार तीन तस्करों की निशानदेही पर पटना पुलिस ने शाहपुर के मठियापुर से इसी मामले में दो सगे भाइयों को भी गिरफ्तार किया है। तस्करों ने पूछताछ में बताया है कि वे देश के कई राज्यों में मादक पदार्थों की तस्करी करते हैं। एसटीएफ और नारकोटिक्स की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को दरभंगा सदर थाना क्षेत्र से तीन तस्करों के पास से 228 ग्राम हेरोइन बरामद की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 45 लाख, 60 हजार है। जिन तस्करों को गिरफ्तार किया गया, उनमें पूर्वी चंपारण जिले के फेनहरा गांव के कुंदन कुमार, दीपू कुमार और रत्नेश कुमार शामिल हैं। इनके पास से चार मोबाइल और 1400 रुपये नगद भी मिले। इस मामले में कुल पांच को नामजद किया गया है।

पटना से पकड़ाए सगे भाई समस्तीपुर के रहने वाले
तस्करों की सूचना पर एसटीएफ, नारकोटिक्स और पटना पुलिस की टीम ने सोमवार को मनीष के ठिकाने दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के वास्तु विहार मेथियारपुर के एक फ्लैट में छापामारी की। वहां मनीष अपने भाई कन्हैया के साथ था। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मठियापुर वास्तु विहार के फ्लैट से 117 ग्राम हेरोइन जब्त हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 23 लाख 40 हजार है। वहां से तीन मोबाइल, स्कॉर्पियो और चार सोने की अंगूठी बरामद बरामद हुई। मनीष और उसका भाई कन्हैया समस्तीपुर जिले के मोहद्दीनगर के रहने वाले हैं। मनीष एनडीपीएस एक्ट में असम में एक बार जेल जा चुका है। छपरा का पवन सिंह मादक पदार्थ करता है सप्लाई
तस्करों ने बताया कि उन्हें छपरा का रहने वाला पवन सिंह मादक पदार्थों की सप्लाई करता है। वह वर्तमान समय में गुवाहाटी में रह रहा है। वह असम के सिलचर से मादक पदार्थ लाकर पटना के शाहपुर निवासी सगे भाई मनीष सिंह और कन्हैया कुमार को देता है। वहां से मादक पदार्थों को अन्य प्रदेश में भेजा जाता है। मनीष का नेटवर्क असम में भी है। गिरफ्तार रत्नेश एनडीपीएस एक्ट में गुवाहाटी में 2020-21 में जेल जा चुका है। दीपू मद्य निषेध कांड में नगालैंड के कोहिमा में एक बार जेल गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *