इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के लगातार तीसरी बार डा. जी सी मांझी अध्यक्ष व डा. सौरव चौधरी सचिव निर्वाचित हुए. इस बार के चुनाव में डा. सौरव चौधरी की टीम की पूरी तरह से वापसी हुई. शहर के डॉक्टरों ने पूरी टीम को बधाई दी।रविवार की सुबह साकची स्थित आईएमए भवन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की आमसभा हुई उसके बाद शाम पांच बजे तक मतदान हुआ. शाम छ: बजे से मतगणना शुरु हुई. देर शाम चुनाव परिणाम की घोषणा की गई. चुनाव में नवनिर्वाचित अध्यक्ष डा. जी सी मांझी को 324 वोट मिले जबकि उनके विरोधी व निवर्तमान वाइस प्रेसीडेंट डा. मृत्युंजय सिंह को मात्र 223 मत मिले. इस तरह से मृत्युंजय सिंह की को हार का सामना करना पड़ा।
आईएमए के निर्वतमान सचिव डा. सौरव चौधरी को 400 मत मिले जबकि उनके विरोधी डा. अभिषेक मुंडू को सिर्फ 142 वोट मिले. वाइस प्रेसीडेंट के दो पदों के लिए डा. विभूति भूषण व डा. देवेश बहादुर निर्वाचित हुए. डा. विभूति भूषण को 372 व डा. देवेश बहादुर को 343 मत मिले, जबकि तीसरे डा. संजय जौहरी रहे. ज्वाइंट सेक्र्रेट्री के दो पदों के लिए डा. सुरेश चौबे व डा. सुनीता कुमारी निर्विरोध हुई थी. ट्रेजरर पद के लिए डा. अमित कुमार निर्विरोध हुए थे. आईएमए के ऑडिटर पद के लिए डा. अखौरी मिन्टू सिन्हा निर्विरोध हुए थे. एसोसिएशन के कार्यकारी के दो महिला सदस्यों में डा. प्रमिला पूर्ति व श्वेता सहाय निर्विरोध हुई थी। वहीं कार्यकारिणी के 18 पदों के लिए हुए चुनाव में 19 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे।
कार्यकारिणी पदों के लिए डा. अमित हारे. उनके अलावा अन्य उम्मीदवार डा. अजय अग्रवाल, डा. विजय कुमार अग्रवाल, डा. जॉय भादुरी, डा. अजय गुप्ता, डा. ज्ञान प्रकाश जायसवाल, डा. अभिषेक कुमार, डा. अरुण कुमार, डा. राजीव ठाकुर, डा. दीपक कुमार, डा. विजय कुमार, सुभ्रा कांति कुंडू, पूरम मेहता, डा. संजुक्ता नंदा, डा. प्रीति पांडेय, डा. आलोक कुमार श्रीवास्तव, डा. एम के सिन्हा, डा. प्रेमला सिन्हा, डा. राजेश जीते. आईएमए के कार्यकारिणी पद में सबसे अधिक वोट राजीव ठाकुर को 466, डा. जॉय भादुरी को 460 व डा. अजय अग्रवाल को 449 वोट मिले. आईएमए के चुनाव में इस बार डा. सौरव चौधरी की पूरी टीम की जीत हुई।
