March 13, 2026
india

होली के पहले पटना में दीवाली जैसा नजारा देखने को मिला। शहर के कई चौक-चौराहे और गली-मुहल्लों में जमकर अतिशबाजी हुई। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की जीत के बाद पटना की सड़कों पर देर रात जमकर जश्न मना।

शहर के गली-मुहल्लों में लोग उत्साह के साथ सड़क पर उतर आए और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए आतिशबाजी की। क्रिकेट प्रेमी देर – रात चौक-चौराहे पर पहुंच हाथ में तिरंगा के साथ भारत की जीत की खुशियां मनाई। मैच शुरू होते ही पटना की गलियों में उत्साह की लहर दौड़ गई। सड़कों पर तिरंगे, चीखों का शोर और तालियों की गड़गड़ाहट ने फिर बताया कि पटना में क्रिकेट की कैसी दीवानगी है।

कई जगह तो लोग मैच के दौरान अपने हाथों में रंग-बिरंगे पोस्टर लेकर, टीम के समर्थन में गीत गाते और झूमते नजर आए। लोगों ने परिवार, दोस्त और पड़ोसियों के साथ मैच का आनंद लिया। मुकाबले को लेकर सुबह से शहर की सड़कों पर सन्नाटा, पसरा रहा। लोग घरों में ही रहे और मैच की तैयारी शुरू कर दी। किसी ने घर में दोस्तों के लिए पार्टी आयोजित की, तो किसी घर के गार्डन में बड़ी स्क्रीन पर मैच देखा। कई दुकानों में बड़ी स्क्रीन पर मैच चल रहा था। हर छक्का, विकेट और रन के साथ लोगों की दीवानगी बढ़ती गई। मैच का खुमार लोगों के सिर चढ़कर खूब बोला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *