July 28, 2025
chaku 1

कंकड़बाग शायी क्षेत्र के रामलखने पथ पर रविवार की दोपहर आपसी विवाद में डॉक्टर और उसके भाइयों ने चाकू से वार कर लिपिक राजेश कुमार (47) को जख्मी कर दिया। पेट और चेहरे पर चाकू लगने से जख्मी शख्स को चाईपास स्थितनिजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। उधर घटना की सूचना के बाद पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद करते हुए हमलावर डॉक्टर रवि कुमार, विशाल कुमार और सिद्धार्थ कुमार को गिरफ्तार कर लिया। तीनों भाई हैं और कंकड्‌याग के इंदिरा नगर के रहने वाले हैं।

एएसपी सदर-1 अभिनव ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ कंकड़बाग थाना में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। लिपिक राजेश कुमार रामलखन पथ पर रहते हैं। उनकी दुकान भी है। रविवार की दोपहर राजेश घर के पास थे। तभी वहां डाक्टर रवि अपने दो भाइयों के साथ पहुंचा। पैसे को लेकर उनके बीच बातचीत होने लगी। वहां राजेश के लोग भी पहुंच गए। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसी दौरान डॉक्टर रवि कुमार ने राजेश पर चाकू से वार कर दिया। पेट और चेहरे पर चाकू लगने से वे जख्मी हो गए। परिजनों ने उन्हें आनन-फानन मेंइलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं स्थानीय लोगों ने हमलावरों को दबोच घटना की सूचना पुलिस को दी बाट में कंकड़बाग पुलिस ने जाने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दोनों पक्ष मारपीट करते दिख रहे है। राजेश कुमार के बेटे विकास ने बताया कि डॉक्टर रवि कुमार जवकनपुरा इलाके में डेंटल क्लिनिक चलाता है। उसने फैवटी लगाने के लिए राजेश कुमार से लाखों रुपए कर्ज लिया था। रुपये नहीं लौटाने पर पिछले एक वर्ष से राजेश और रवि के बीच विवाद चल रहा था। विवाद सुलझाने के लिए राजेश भाइयों के साथ रामलखन पथ पहुंचा था। तभी उसने चाकू से उनके पिता पर वार कर दिया। पिता को तीन जगह चाकू लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *