February 13, 2026
NEWS 1

गया में मंगलवार की देर रात हथियारों से लैस अपराधियों ने नगर निगम के वार्ड पार्षद के घर हमला कर दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के मुरली हिल स्थित मोहल्ला के रहने वाले पार्षद कुंदन कुमार के घर पर गोलीबारी की। जिसमें पार्षद की मां बुरी तरह जख्मी हो गई है। वहीं पार्षद कुंदन कुमार बाल बाल बच गए हैं। घटना के बाद कोतवाली थाने की पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गाए हैं। घटना के संबंध में वार्ड पार्षद कुंदन कुमार ने बताया कि देर रात 10:30 बजे के बाद 15 से 20 की संख्या में रहे अपराधियों ने हमला कर दिया। ताबड़तोड़ कई फायरिंग की। मौके से पुलिस ने एक पिस्टल और तीन कारतूस का खोखा बरामद की है। अपराधियों ने पिस्टल फेंक कर मेरी मां को जख्मी कर दिया। जख्मी हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी इलाज चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *