October 14, 2025
jadu 1

जामो बाजार थाना क्षेत्र के हेतिमपुर गांव में सोमवार की सुबह अंधविश्वास से जकड़े पट्टीदारों ने जादू-टोना का आरोप लगा दंपती को पहले गोली मारी, फिर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। बीचबचाव करने आई उनकी पुत्री व दो महिलाओं को चाकू से वार कर घायल कर दिया।

मृतक हेतिमपुर निवासी अवधकिशोर प्रसाद (55) व उनकी 50 वर्षीया पत्नी हैं। घायलों में दंपती की पुत्री अंशु व परिवार की दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने पांच आरोपितों को सारण के मशरक से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में छोटेलाल गुप्ता, उसके दो पुत्र दीपक व विकास तथा उसके परिवार की दो महिलाएं हैं।

सोमवार की सुबह अवध किशोर प्रसाद खेत में थे। कार से पट्टीदार के लोग पहुंचे और सिर में गोली मार दी। फिर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। यहां से हमलावर लगभग 300 मीटर दूर उनके घर के अंदर घुसे और उनकी पत्नी को भी देखते ही गोली मार दी और चाकू से गोदकर मार डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *