
नगर में स्थित पुलिस लाइन में सोमवार की देर शाम एक पुलिस जवान ने स्वयं को गोली मार ली। गोली सिर में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी जवानों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। घायल पुलिस जवान की पहचान 27 वर्षीय अमलेश कुमार के रूप में हुई है, वह जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र के भरकुड़ा गांव निवासी ब्रह्मदेव यादव के पुत्र हैं। वह दो वर्ष से कैमूर में दंगा नियंत्रण टीम में तैनात हैं। बताया जाता है कि उसने सर्विस हथियार से ही गोली मारी है। एसपी हरिमोहन शुक्ला ने सदर अस्पताल पहुंचकर जवान की स्थिति की जानकारी ली। घटना का कारण पता नहीं चल सका है।