February 19, 2026
COCA COLA

कोका-कोला एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक पल रचने के लिए तैयार है, जब इस जनवरी ‘कोक स्टूडियो भारत लाइव’ पहली बार सार्वजनिक रूप से अपना भव्य आगाज़ करेगा। दिल्ली और गुवाहाटी के संगीत प्रेमियों को इस बार एक बिल्कुल नए फॉर्मेट का अनुभव मिलेगा, जहाँ संगीत, खान-पान और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का एक ऐसा बेमिसाल संगम होगा जो पहले कभी नहीं देखा गया। पहली बार, प्रशंसक कोक स्टूडियो भारत को अपनी स्क्रीन के दायरे से बाहर, असल ज़िंदगी में महसूस करेंगे। यह बड़े पैमाने पर आयोजित होने वाला एक ऐसा ‘पब्लिक शोकेस’ है, जिसे विशेष रूप से संगीत के दीवानों के लिए बनाया गया है। भारत के युवाओं के जज़्बे को ध्यान में रखते हुए तैयार यह कॉन्सर्ट, कोक स्टूडियो भारत की जादुई दुनिया के दरवाजे सीधे दर्शकों के लिए खोलता है। अब वे उस साउंड और माहौल का हिस्सा बन सकेंगे जिससे वे लंबे समय से डिजिटल रूप से जुड़े थे, और अपने पसंदीदा कलाकारों के साथ एक ही छत के नीचे संगीत के इस उत्सव का आनंद ले सकेंगे।

शांतनु गंगाने, आईएमएक्स (इंटीग्रेटेड मार्केटिंग एक्सपीरियंस) लीड, कोका-कोला INSWA ने कहा, “कोक स्टूडियो भारत अब एक सशक्त सांस्कृतिक मंच बन चुका है, जहाँ कोका-कोला के माध्यम से दर्शक और कलाकार संगीत और कहानियों के अपने साझा जुनून के साथ जुड़ते हैं। पिछले सीज़न्स के दौरान इस कम्युनिटी की ‘ऑर्गेनिक’ ग्रोथ वाकई प्रेरणादायक रही है। इस अनुभव को डिजिटल स्क्रीन से आगे ले जाकर ‘लाइव’ और ‘इमर्सिव’ मंचों तक पहुँचाना हमारे लिए एक स्वाभाविक अगला कदम था। ‘कोक स्टूडियो भारत लाइव’ के साथ हमारा लक्ष्य ऐसे पल तैयार करना है जो न केवल हमारी संस्कृति पर गहरी छाप छोड़ें, बल्कि प्रशंसकों के लिए यादगार साबित हों। यह आयोजन कोका-कोला के अपने चिर-परिचित अंदाज़ में भारत की समृद्ध संगीत विरासत का एक भव्य उत्सव होगा।”

कोक स्टूडियो भारत का मानना है कि भारत की असली कहानियाँ यहाँ की मिट्टी की सोंधी खुशबू और स्थानीय आवाज़ों में बसी हैं। यह मंच लोक विधाओं, क्षेत्रीय बोलियों, पारंपरिक साज़ों और आज के दौर के संगीत का एक ऐसा अनूठा संगम है, जो हमारी जड़ों का सम्मान भी करता है और उन्हें भविष्य की ओर ले भी जाता है। ‘सीएसबी लाइव’ के ज़रिए यह प्लेटफॉर्म दो पीढ़ियों के बीच एक ‘सांस्कृतिक सेतु’ का काम कर रहा है। यह आधुनिक जुगलबंदियों के माध्यम से आज की पीढ़ी (Gen Z) को भारत की संगीत विरासत से इस तरह जोड़ रहा है, जो सुनने में एकदम ताज़ा, प्रासंगिक और अपनी जड़ों से गहराई से जुड़ी लगती है। दिल्ली में होने वाले इस महाकुंभ में श्रेया घोषाल, आदित्य रिखारी, रशमीत कौर, दिव्यम और ख्वाब मंच संभालेंगे। यहाँ दर्शकों को सुरों की जादुई महारत, इंडी संगीत की सादगी और उस कलात्मक गहराई का मेल देखने को मिलेगा, जो कोक स्टूडियो भारत की असली पहचान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *