March 3, 2026
car

कटेया थाना क्षेत्र के गहनी चकिया हाईस्कूल के समीप रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे भोरे थाने के अप्पर थानाध्यक्ष की निजी कार से कुचल कर सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक घायल हो गया।

मृतक गहनी चकिया गांव निवासी मंटू गुप्ता का सात वर्षीय पुत्र दीपक कुमार था। घायल इसी गांव के विनोद दूबे हैं। जिनका इलाज पास के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने अपर थानाध्यक्ष मनीष कुमार व जगतौली ओपी के प्रभारी नवीन कुमार को बंधक बना लिया।

ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर फुलवरिया, उचकागांव; भोरे, विजयीपुर, कटेया सहित आधा दर्जन थानों की पुलिस को बुलाया गया। लेकिन ग्रामीणों के आक्रोश के कारण पुलिस मूकदर्शक बनी रही। करीब 4 बजे हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता और एसडीएम अभिषेक कुमार चंदन भी पहुंचे। देर शाम तक पुलिस ग्रामीणों को मनाने में जुटी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *