February 28, 2026
arest

पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रिंकल यादव के नाम में बैलेट पेपर पर गड़बड़ी पाई गई। ‘यादव’ की जगह ‘कुमार’ छप जाने से समर्थकों में आक्रोश फैल गया। यह त्रुटि केवल बैलेट पेपर में ही सामने आई थी। मामले ने कुछ ही देर में पूरे कैंपस का माहौल गर्म कर दिया। छात्रों ने इसे चुनावी प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही बताया। गड़बड़ी की सूचना मिलते ही चुनाव पदाधिकारियों को जानकारी दी गई। डीन के निर्देश पर बैलेट पेपर में ‘कुमार’ काटकर ‘यादव’ कलम से लिखा गया।
प्रशासन ने इसे तकनीकी त्रुटि करार दिया। अधिकारियों का कहना था कि सुधार के बाद मतदान जारी रहेगा। लेकिन उम्मीदवार और उनके समर्थक इससे संतुष्ट नहीं दिखे। विवाद बढ़ता गया और नाराजगी खुलकर सामने आ गई l नाम की गलती को लेकर रिंकल यादव साइंस कॉलेज पहुंचे। आरोप है कि साइंस फैकल्टी के बूथ संख्या दो पर हंगामा हुआ। कुर्सियां और अन्य सामान क्षतिग्रस्त किए गए।
तोड़फोड़ की घटना से मतदान केंद्र पर अफरातफरी मच गई। कॉलेज प्रशासन को हालात संभालने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा। घटना ने चुनावी माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति बिगड़ती देख अतिरिक्त बल तैनात किया गया। बाद में रिंकल यादव को पटना कॉलेज से हिरासत में लिया गया।
प्रशासन ने साफ कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। इस घटना ने विश्वविद्यालय की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *