February 13, 2026
bihar

गुरुवार को सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का प्रतिनिधिमंडल झारखंड इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट ऑथरिटी (जियाडा) के प्रबंध निदेशक वरुण रंजन से रांची स्थित उनके कार्यालय में मिला. उन्होंने आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र व इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर में उद्योगों व एमएसएमई इकाइयों की आर से सामना की जा रही अलग-अलग समस्याओं पर चर्चा की. चैम्बर प्रतिनिधिमंडल ने जियाडा के प्रबंध निदेश को समस्याओं से संबंधित विस्तृत ज्ञापन, फोटो व वीडियो सहित प्रस्तुत किया गया, जिसमें औद्योगिक क्षेत्र की परिचालन, आधारभूत संरचना, प्रशासनिक व रणनीतिक चुनौतियों को विस्तार से रखा गया. चैम्बर प्रतिनिधिमंडल  ने अंदरूनी सडक़ों की अत्यंत खराब व जर्जर स्थिति, पाइपलाइन व केबल बिछाने के बाद सडक़ों की मरम्मत न होना, जाम व अव्यवस्थित ड्रेनेज प्रणाली से जलजमाव, जिससे मशीनरी व कच्चे माल को नुकसान, स्ट्रीट लाइट्स का बंद होना, जिससे सुरक्षा जोखिम झाडय़िों की कटाई एवं समग्र साफ-सफाई की आवश्यकता सुरक्षा और नागरिक समस्याएं ,विशेषकर इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर में चोरी की बढ़ती घटनाएं, पुलिस गश्त, सीसीटीवी कैमरा एवं सुरक्षा व्यवस्था की मांग की।

जियाडा को लीज रेंट देने के बावजूद आदित्यपुर नगर निगम द्वारा होल्डिंग टैक्स की वसूली पर आपत्ति प्रशासनिक व प्रक्रियात्मक समस्याएं से अवगत कराया. पुराने उद्योगों से उत्पादन प्रारंभ तिथि की मांग में व्यावहारिक कठिनाई, भविष्य विकास व नीतिगत सुझाव पर चर्चा की. इस दौरान चैम्बर ने भारी वाहनों के लिए समर्पित पार्किंग स्थल, सिंगल विंडो क्लियरेंस प्रणाली को प्रभावी बनाने, इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर की अप्रयुक्त भूमि का बेहतर उपयोग करने, झारखंड स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन को पूर्ण रूप से सक्रिय करना, जमशेदपुर के निकट नए औद्योगिक पार्क का विकास, बड़े  उद्योगों को आकर्षित कर सहायक इकाइयों को बढ़ावा देना जियाडा द्वारा आश्वासन दिया. जियाडा के प्रबंंध निदेशक ने सभ समस्याओं को सुनी व समाधान का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि सडक़ मरम्मत कार्य मध्य अप्रैल से शुरू किया जाएगा, ड्रेनेज की डी-सिल्टिंग एवं सफाई हेतु क्षेत्रीय निदेशक को तत्काल कार्यवाही का निर्देश दिया गया है. अन्य मुद्दों पर भी प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर समाधान किया जाएगा. चैम्बर प्रतिनिधिमंडल ने एमडी, जियाडा के सकारात्मक और सहयोगात्मक रवैये की सराहना की. इस मौके पर चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया, महासचिव पुनीत कावंटिया, उपाध्यक्ष हर्ष अग्रवाल, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, सचिव विनोद शर्मा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *