जमशेदपुर सेंट्रल ट्रेड यूनियन के संयुक्त मंच द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हड़ताल के पूर्व संध्या मजदूरों का मशाल जुलूस आम बागान मैदान से होकर साकची गोल चक्कर पहुंचा। ज्ञात हो यह हड़ताल केंद्र सरकार द्वारा पारित चार श्रम संहिता(4 लेबर कोड) के विरुद्ध विरोध देश के अंदर कार्यरत सेंट्रल ट्रेड यूनियन द्वारा आहूत की गई है। इस जुलूस का नेतृत्व एटक के राज्य सचिव कॉम अंबुज कुमार ठाकुर, सीटू के राज्य सचिव कॉम विश्वजीत देब ऑल इंडिया पीएनबी एम्पलाइज एसोसिएशन के राज्य सचिव कामरेड हीरा अरकने, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव यूनियन के सचिव कॉमरेड पीयूष गुप्ता ,अराजपत्रित कर्मचारी संघ के सुभाष यादव,शर्मिला ठाकुर के नेतृत्व में निकाला गया।
इस जुलूस में जमशेदपुर सीमेंट कामगार यूनियन,टाटा पावर मजदूर यूनियन, टेल्को मजदूर यूनियन,टाटा ब्लू स्कोप कामगार यूनियन, बी एस एस आर यूनियन,बैंक एलआईसी,जीआईसी की यूनियन,शिक्षक संघ,,अराजपत्रित कर्मचारी संघ,रेलवे कर्मचारी यूनियन ,असंगठित क्षेत्र के सैकड़ों मजदूर मशाल लेकर 4 लेबर कोड के विरुद्ध नारा लगाते हुए आम बगान मैदान से साकची गोलचक्कर पहुंचे,जहां एटक ,सीटू,बैंक,इंश्योरेंस के नेताओं ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा की केंद्र सरकार द्वारा 29 श्रम कानून को 4 लेबर कोड में सिर्फ और सिर्फ उद्योगपतियों और पूंजीपतियों के हित में बताया और कहा की इस श्रम संहिता से देश के मजदूरों की दशा और दिशा दोनों बदल जायेगी। श्रमिकों को 8 के बदले 12 घंटे काम करना होगा,फिक्स्ड टर्म के अनुसार मालिक की मर्जी पर काम के दिनों का निर्धारण होगा।
ग्रेच्युटी ,पीएफ,चिकित्सा,छुट्टी का प्रावधान लगभग खत्म हो जाएगा।फिक्स्ड टर्म को लागू कर ठेका पद्धति सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में शुरू हो जाएगा। बैंक,एलआईसी,जीआईसी में पूर्व से ही स्थाई कर्मचारियों की भर्ती बंद है, डर इस बात का है की यहां भी फिक्स्ड टर्म में कर्मचारियों की नियुक्ति शुरू हो जायेगी। यह जुलूस मजदूरों की एकता और 4 लेबर कोड के खिलाफ आक्रोश का प्रदर्शन है। आज के मशाल जुलूस में इंश्योरेंस यूनियन के सुभाष करण,अमित मैती,झारखंड मजदूर यूनियन के उपाध्यक्ष पिंकी सिंह, ओम प्रकाश सिंह,स्टूडेंट और युवा नेता कॉम मुकेश। रजक,विक्रम कुमार आदि कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
