March 3, 2026
KOBI

सीबीआई की टीम ने बुधवार को सासाराम केंद्रीय विद्यालय (केवि) के प्राचार्य मयंक कुमार श्रीवास्ताव को 32 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। वे केंद्रीय विद्यालय में सामग्री की आपूर्ति करने वाली निजी कंपनी माही इंटरप्राइजेज के सप्लायर प्रिंस कुमार से 1.92 लाख रुपये का बिल मंजूर कराने के नाम पर घूस ले रहे थे।

सीबीआई ने इस संबंध में केस दर्ज कर अनुसंधान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीबीआई के मुताबिक आरोपित को गुरुवार को सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीबीआई को प्राचार्य द्वारा घूस मांगे जाने की शिकायत मिली थी।

सीबीआई की टीम दोपहर ढाई बजे के आसपास केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश की। प्राचार्य के कार्यालय से लेकर आवास तक छापेमारी की कार्रवाई करीब चार घंटे तक जारी रही। इस दौरान ही प्राचार्य घूस लेते पकड़े गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *