March 4, 2026
BIHAR

टाटा पावर में नववर्ष पर कनव वर्ष 2026 के आगमन पर टाटा पावर जोजोबेड़ा प्लांट में एक विशेष केक कटिंग समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टाटा पावर जोजोबेड़ा ऑपरेशन प्रमुख  कुंदन कुमार, टाटा पावर यूनियन के अध्यक्ष  राकेश्वर पांडेय, टाटा पावर यूनियन के महामंत्री  पिंटू श्रीवास्तव, टाटा पावर जोजोबेड़ा एच.आर. प्रमुख  मनीष तिवारी ने संयुक्त रूप से केक काटा एवं सभी कर्मचारियों को नव वर्ष की शुभकामना दी।

समारोह के दौरान श्री कुंदन कुमार ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए टाटा पावर जोजोबेड़ा के पिछले वर्ष की उपलब्धियां के बारे में बताया व सभी कर्मचारियों को नववर्ष के दौरान आने वाली चुनौतियों का एकजुट होकर सामना करने की सलाह दी। टाटा पावर यूनियन के अध्यक्ष  राकेश्वर पांडेय ने टाटा पावर में मैनेजमेंट एवं यूनियन के मधुर संबंधों के बारे में जानकारी दी और इसे आगे भी जारी रखने की बातें कहीं।

यूनियन के महामंत्री पिंटू श्रीवास्तव ने कंपनी में कर्मचारियों की सुरक्षा के प्रति कंपनी के द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में बताया एवं सबों को नए साल की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कंपनी के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा कर्मचारी भी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *