February 19, 2026
bus

गांधी सेतु पर गुरुवार को भी यात्रियों को जाम का सामना करना पड़ा। गुरुवार की सुबह गांधी सेतु पर हाजीपुर से पटना आने वाली लेन पर गायघाट के पास ट्रक व बस में टक्कर हो गयी। जिसके बाद सेतु के पूर्वी लेन पर जाम लग गया। पीकआवर में हुई दुर्घटना के कारण थोड़ी ही देर में पूर्वी लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी।

पूवीर लेन पर पीछे से आ रही बस ने ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। हालांकि घटना में कोई भी चोटिल नहीं हुआ। लेकिन वाहनों की टक्कर के बाद पीछे की गाड़ियों को आगे निकलने में परेशानी होने लगी। घटना की जानकारी होते ही सेतु पर तैनात ट्रैफिक के जवान मौके पर पहुंचे और वाहनों को किनारे कराया।

करीब एक घंटा बाद वाहनों का आवागमन शुरु कराया गया। इस दौरान छोटी गाडियों को दूसरी लेन से निकाला गया। जबकि बसों में सवार यात्री जाम खत्म होने क इंतजार करते रहे। जाम के कार दैनिक यात्रियों को काप परेशानी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *