February 5, 2026
IMG_2790

श्याम स्टील ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर ललित बेरिवाला ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट २०२६-२७ का स्वागत करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत २०४७’ के विजन के अनुरूप बताया है। उन्होंने कहा कि पूंजीगत व्यय को ९ प्रतिशत तक बढ़ाना और इसे १२.२ ट्रिलियन रुपये तक ले जाना देश के बुनियादी ढांचे, जैसे रेलवे नेटवर्क विस्तार और एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी, को सशक्त बनाएगा। उनके अनुसार, टियर-२ और टियर-३ शहरों में बुनियादी ढांचे के विकास से स्टील और सीमेंट जैसे क्षेत्रों को गति मिलेगी, जिससे शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में रोजगार के व्यापक अवसर पैदा होंगे।

बेरिवाला ने बजट में जलमार्ग विकास, सेमीकंडक्टर कॉरिडोर और टेक्सटाइल पार्क जैसी घोषणाओं को दीर्घकालिक आर्थिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ‘स्किल-टू-एम्प्लॉयमेंट’ पर सरकार के फोकस की सराहना की, जो आधुनिक विनिर्माण क्षेत्र के अनुकूल है और स्टील उद्योग की उत्पादकता को बढ़ावा देगा। अंत में, उन्होंने महिला नेतृत्व वाले उद्यमों के समर्थन को बजट की एक प्रमुख विशेषता बताते हुए इस बजट को विकासोन्मुख, प्रगतिशील और व्यावहारिक करार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *