March 25, 2026
acci

चान्हो-सिलागाईं मुख्य पथ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई और पीछे बैठा उसका बहनोई फिरोज अंसारी घायल हो गया। घटना बुधवार रात की है। मृतक 40 वर्षीय मकबूल अंसारी चान्हो के हुरहुरी गांव का निवासी था। घायल बहनोई फिरोज अंसारी ने बताया कि दोनों बाइक में शादी समारोह में शामिल होने के लिए रघुनाथपुर के फुलडीह गांव जा रहे थे, सिलागाईं पुल के पास मोड़ पर सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद स्थानीय लोग उसे मांडर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार मृतक मकबूल अंसारी अविवाहित था और राजमिस्त्री का काम करता था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *