
जिले के रघुनाथपुर गांव के सामने शुक्रवार सुबह लगभग 8.30 बजे नाव पलटने से उस पर सवार छह महिलाएं लापता हो गईं। दो महिलाओं का शव बरामद किया गया है। चार की तलाश में एसडीआरपीएफ टीम के साथ स्थानीय गीताखीर भी लगी हैं। नाव पर नाविक समेत कुल 13 लोग सवार थे। इनमें 16 महिलाएं थीं।
डीएम श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि नाविक के पास नाव संचालन का लाइसेंस नहीं था। प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया है। बड़ेम थानाध्यक्ष अमरजीत चौधरी ने बताया कि सनी कुनीता देवी मंजू कुमार एवं संचिताची लापता हैं। शाम में अपेदा सिने तलाशी अभियान रोक दिया गयाएनडीआरएफ को भी सूचना दी गई है, शनिवार सुबह उसकी टीम भी तलाश में जुटेगी। महिलाएं नाव से सोन के बीच में टीले पर आलू की फसल के लिए खेत तैयार करने जा रही थीं।
नाव किनारे से कुछ ही दूर आगे बढ़ा और असंतुलित होकर पलट गया। नाव पलटने के बाद अफरातफरी मच गई थी। डूब रहीं महिलाएं बचाने के लिए जोर-जोर से गुहार लगा रही थीं। इस विपरीत परिस्थिति में भी नाव में साथ रहीं नजमा खातून ने धैर्य नहीं खोया। तैराकी में उनकी कुशलता काम आई, वह डूब रही महिलाओं को बचाने में जुट गईं, यह देख अच्छी तैराक रहीं दो महिलाओं का साहस बढ़ा और तीनों ने मिलकर डूब रहीं सात महिलाओं को सफलतापूर्वक किनारे ले आईं।