जिला संगठन आयुक्त नरेश कुमार के नेतृत्व में भारत स्काउट एंड गाइड जिला मुख्यालय आम बागान साकची के तत्वाधान में दलमा पहाड़ पर ट्रैकिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के विभिन्न विद्यालयों के 130 स्काउट और गाइड के बच्चों ने भाग लिया। इसमें मुख्य रूप से सेंट पीटर स्कूल, डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल , डी ए बी स्कूल बिस्टुपुर और बी पी हैडक्वाटर ओपन ग्रुप साक्ची के बच्चों ने भाग लिया । आयोजित एक दिवसीय दलमा ट्रैकिंग का शुभारंभ प्रातः 6:30 हुआ। बतौर मुख्य अतिथि ग्रीन फ्लैग दिखा कर जिला सचिव चंद्रमणि मोदी ने ट्रैकिंग टीम को साक्ची आम बागान से दलमा के लिए रवना किया।
दलमा ट्रैकिंग बेस पहुंचे , पूर्वाहन 7:00 बजे ट्रैकिंग के द्वारा बच्चों ने ट्रैक बेस से ट्रैकिंग करते हुए स्वच्छ भारत अभियान के तहत राहों में बिखरे हुए प्लास्टिक के पानी बोतल, रैपर , पॉलिथीन, प्लास्टिक के अनुपयोगी सामग्री को एकत्रित कर साफ – सफाई किया। ट्रैकिंग कार्यक्रम के प्रतिभागी बच्चों के द्वारा विशेष रूप से स्वच्छता अभियान के तहत हनुमान मंदिर से शिव मंदिर के रास्ते में बिखरे पड़े अनुपयोगी सामग्री को उठाते हुए साफ सफाई किया। मंदिर से लेकर बेस पॉइंट तक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रैकिंग प्रशिक्षकों के द्वारा ट्रेकिंग के गुर सीखाया गया और पर्यावरण से संबंधित जानकारियां दी गई। एकदिवसीय ट्रैकिंग कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से।
जिला के प्रथम राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करने वाले रोवर मुकेश कुमार सिंह , राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त गुरु शरण सिंह गोलन , गुरचरण सिंह नागि, स्काउट मास्टर धीराज रंजन , रॉबिन रॉबिन , जमशेदपुर एडवेंचर के डायरेक्टर रमेश प्रसाद ने अपने टीम के साथ बच्चों को एस्कॉर्ट करते हुए ट्रैकिंग कार्यक्रम को संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया । ट्रैकिंग कार्यक्रम के अंत में जिला संगठन आयुक्त नरेश कुमार ने सभी प्रतिभागी विद्यालयों के प्राचार्य , प्रधानाध्यापक अध्यापिका एवं प्रतिभागी बच्चों और अभिभावकों को धन्यवाद दिया।
