February 11, 2026
TATA MOTORS

टाटा मोटर्स जमशेदपुर के नए प्लांट हेड अनुराग छारिया ने सोमवार को अपना पदभार संभाला. अनुराग छारिया का टाटा मोटर्स के साथ 33 वर्षों से अधिक का अनुभव है. अब तक वे पुणे में रक्षा व्यवसाय के प्रमुख के रूप में कार्यरत थे. जमशेदपुर में उनकी वापसी को कंपनी के लिए तकनीकी और रणनीतिक दोनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अनुराग छारिया ने 1992 में जमशेदपुर संयंत्र में स्नातक अभियंता प्रशिक्षु (जीईटी) के रूप में अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की थी। 1992 से 1994 के बीच अपना प्रारंभिक प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्होंने मुख्य संयंत्र में काम किया और फिर टाटा मोटर्स के लखनऊ संयंत्र में चले गए. वहां उन्होंने लखनऊ संयंत्र के विकास और संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और वर्षों तक कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे।

निवर्तमान संयंत्र प्रमुख सुनील तिवारी का कार्यकाल छोटा रहा. 15 अक्टूबर 2024 को जमशेदपुर संयंत्र का कार्यभार संभाला था. थर्ड मार्च के पहले होने वाले इस बदलाव के बारे में कई तरह की बातें हो रहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *