February 21, 2026
train

समस्तीपुर से जयनगर आने वाली पैसेंजर ट्रेन (55513) के एक जनरल डिब्बे में गुरुवार की रात सकरी रेलवे स्टेशन के पास असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। आग से दो सीटें जल गईं। सूचना पर समस्तीपुर आरपीएफ व फोरेंसिक टीम ने जांच की। सहायक कमांडेंट राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पैसेंजर ट्रेन सकरी रेलवे स्टेशन से रात करीब 9:40 बजे प्रस्थान की। ट्रेन चली ही थी कि कुछ यात्रियों ने स्काट में लगे आरपीएफ जवान व ट्रेन मैनेजर (गार्ड) को एक डिब्बे से धुआं निकलने की सूचना दी।
से लोको पायलट को वाकी-टाकी सूचना देते हुए ट्रेन को रुकवाया गया। आग बुझाने के बाद ट्रेन को जयनगर के लिए रवाना किया गया। वहां क्षतिग्रस्त डिब्बे को ट्रेन से अलग किया गया। घटना को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों की धर-पकड़ के लिए कार्रवाई
की जाएगी। रेल एसपी, मुजफ्फरपुर बीणा कुमारी ने बताया कि अब तक की छानबीन से पता चला है कि किसी शरारती तत्व ने गांजा पीकर आग सीट पर फेंक दी। इस कारण सीट में आग लग गई। रेल प्रशासन के आवेदन पर दरभंगा में केस दर्ज किया जाएगा। ट्रेनों में चलने वाली स्काट पार्टी को विशेष नजर रखने का आदेश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *