September 17, 2025
POLICE 1

गाली-गलौच, मारपीट, हत्या का प्रयास और महिला के साथ अभद्र व्यवहार में आरोपित पिता-पुत्र की गिरफ्तारी और इस दौरान महिला को थप्पड़ मारने से आक्रोशित मानदा गांव के वार्ड संख्या आठ के ग्रामीणों ने विभूतिपुर थाने पर शुक्रवार सुबह हमला कर दिया। लाठी-डंडा के साथ लोगों ने थाने में ओडी ड्यूटी में तैनात दारोगा संजीव कुमार सिंह के साथ गाली-गलौच और मारपीट की। दारोगा जान बचाने के लिए सिपाहियों के रूम की ओर भागे। आक्रोशित लोगों ने सिपाहियों के रूम के अंदर मारपीट की। इसमें दारोगा के अलावा सिपाही रोहित कुमार भी जख्मी हो गया। दोनों का सामुदायिक वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया।

मानदा वार्ड संख्या आठ निवासी बरभू साह ने विभूतिपुर थाने में थमिकी दर्ज कराई थी। इसमेंरोसड़ा कहा था कि 22 जुलाई को पट्टीदार रामनंदन साह, उसका पुत्र उमेश साह व जीवछ साह लाठी-डंडा एवं पिस्टल से लैस होकर घर आए। गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। गले में रस्सी डालकर जान लेने का प्रयास किया। बचाने आई पत्नी गीता देवी और पुत्री मीना कुमारी के साथ भी मारपीट की गई। अभद्र व्यवहार के साथ सोने के आभूषण लूट लिए गए थे। इस मामले में विभूतिपुर पुलिस गुरुवार
की रात आरोपित उमेश साह, जीवछ साह और रामनंदन साह को गिरफ्तार करने गई थी। इस दौरान पुलिस ने तीन दिन पहले बच्चे को जन्म देने वाली घर की महिला पर थप्पड़ जड़ दिया।

इसके साथ ही रामनंदन साह और उसके पुत्र उमेश साह को गिरफ्तार कर थाने ले आई। सुबह जानकारी होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने धाने पर हमला बोल दिया। जानकारी पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने लोगों को समझाने-बुझानेका प्रयास किया, मगर उन्हें भी भीड़ के आक्रोश का सामना करना पड़ा। दर्जनों महिलाएं, बच्चे, बूढ़े और युवा थाना परिसर में बैठकर गिरफ्तार पिता-पुत्र को छोड़ने एवं मारपीट करने वाले पुलिस कर्मी पर कार्रवाई करने की मांगे करने लगे। रोसड़ा एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में इंस्पेक्टर मनोज कुमार, थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा. दारोगा अरशद इमाम अंसारी आदि ने समझा-बुझाकर किलसी तरह लोगों को शांत कचात्य आक्रोशत लोगों का कहना था कि आथामिकी दर्ज होने के बाद पीड़ित स्वनजान व ग्राग्रस्नंगों ने इसे झूठा बताते हुए इसकको सिकायत वरीय अधिकारियों से की थी, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। एलाये अकिद प्रताप सिंह भी जांच के लिए बाने पहुंचे। उन्होंने आवस्यक दिशा-निर्देशा दिए। विभूतिपुर थानाध्यक्ष सुरेश कुमार झा ने कहा कि वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस उपायों को शिनाख्त कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *