March 22, 2026
politics (2)

ऑल इंडिया गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स फेडरेशन का गठन किया गया. इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी के नेतृत्व में फेडरेशन का विस्तार किया गया. फेडरेशन के गठन का उद्देश्य देश के गिग व प्लेटफार्म वर्कर्स को केन्द्र सरकार के उनके अधिकारों की लड़ाई को गति देने एवं इस क्षेत्र से जुड़े सभी कामगारों को संगठित कर इंटक से जोडऩे का हैं. इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी अध्यक्ष बने हैं।

कमेटी में इंटक के राष्ट्रीय वरीय सचिव संजय गाबा को महामंत्री व झारखंड गिग एंड प्लेटफ़ार्म वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शैलेश पांडेय को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं. साथ ही अलग-अलग प्रदेश के इंटक प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय वरीय पदाधिकारियों को भी फेडेरेशन में स्थान दिया गया हैं।

 देश में 1.23 करोड़ से अधिक कामगार बतौर गिग एवं प्लेटफ़ार्म वर्कर्स के रुप मे कार्यरत हैं, जिनकी बीमा पॉलिसी में मात्र 7.8 लाख कामगार पंजीकृत है , हेल्थ इंश्योरेंस मात्र 1.83 लाख का ही हुआ है, न्यूनतम मजदूरी के कोई प्रावधान सरकार द्वारा नहीं है ऐसे सारी जानकारी सरकार के संवेदनशीलता पर सवाल उठाती हैं. वहीं फेडरेयान इन सारी अनियमिताएं के खिलाफ जोरदार आवाज उठाने का काम भी करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *