टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन ने स्टील ऑथरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान (एमटीआई) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया. इस समझौते का उद्देश्य सेल के कर्मचारियों के लिए आउटबाउंड लीडरशिप डेवलपमेंट कार्यक्रमों को जारी रखना और उन्हें और अधिक सुदृढ़ बनाना है।
टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन वर्ष 2017 से सेल के साथ मिलकर कार्य कर रहा है और बीते आठ वर्षों में साहसिक गतिविधियों पर आधारित 100 से अधिक अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन कर चुका है. नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क, सहनशीलता और व्यक्तिगत विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार किए गए इन पाठ्यक्रमों में आउटडोर एवं एडवेंचर गतिविधियों को गहराई से सीखने के माध्यम के रूप में उपयोग किया जाता है।
अब तकटीएसएएफ की ओर से संचालित आउटबाउंड कार्यक्रमों में सेल के 2,000 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया है। नवीनीकृत समझौता ज्ञापन 25 जनवरी 2026 से 25 जनवरी 2028 तक मान्य रहेगा जिसका उद्देश्य संरचित अनुभवात्मक विकास हस्तक्षेप के माध्यम से सेल में सीखने के परिणामों, कर्मचारी सहभागिता तथा नेतृत्व क्षमताओं को और अधिक सशक्त बनाना है। समझौता ज्ञापर पर टाटा स्टील के वाइस प्रेसीडेंट कॉरपोरेट सर्विसेज डी बी सुुन्दर रामम, सेल के कार्यकारी निदेशक एचआर लर्निंग एंड डेवलपमेंट संजय धर ने हस्ताक्षर किए।
