February 5, 2026
missing

जगरनाथपुर मौसीबाड़ी से अपहृत पांच वर्षीय अंश कुमार और चार वर्षीय अंशिका कुमारी को झारखंड पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। बुधवार सुबह रामगढ़ जिले के चितरपुर इलाके से दोनों बच्चों की सुरक्षित बरामदगी हुई। बच्चों को स्वस्थ पाए जाने के बाद माता-पिता ने उनकी पहचान की। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है, जो अंतर्राज्यीय गिरोह से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह के अन्य सदस्यों और ठिकानों की पहचान कर छापेमारी की जा रही है। इश बात का खुलासा डीजीपी तदाशा मिश्रा ने मीडिया के सामने किया है।

डीजीपी तदाशा मिश्रा ने बत्या कि बच्चों के पिता सुनील कुमार ने 3 जनवरी 2026 को धुर्वा थाना में कांड संख्या 01/26 दर्ज कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। इस टीम में सिटी एसपी पारस राणा, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह समेत रांची जिले के 48 पुलिस पदाधिकारियों को शामिल किया गया। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया और 5,000 से ज्यादा वाहनों की जांच की। संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों की बारीकी से पड़ताल की गई। अपहरण की कड़ी को दूसरे राज्यों में हुई ऐसी ही घटनाओं से जोड़कर जांच आगे बढ़ाई गई।

बच्चों की तलाश के लिए ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र सहित कुल 12 राज्यों में पुलिस टीमें भेजी गई थीं। सूचना देने के लिए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार किया गया। प्रति बच्चे दो लाख रुपये, कुल चार लाख रुपये के इनाम की घोषणा भी की गई थी। इस दौरान पुलिस को रोजाना एक हजार से अधिक कॉल प्राप्त हुए, जिनकी जांच की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *