February 20, 2026
RAPE

बगहा (पश्चिम चंपारण) पुलिस जिले के धनहा थाना क्षेत्र में एक स्थानीय नेता पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर महिला थाने में प्राथमिकी कराई है। पुलिस जांच में जुटी है। आरोपित घर छोड़कर फरार है।

पीड़िता ने आवेदन में बताया है कि कुछ महीने पहले उसके पिता व चाचा के बीच भूमि विवाद हुआ। जिसे सुलझाने के लिए वह अपनी मां के साथ क्षेत्र के एक स्थानीय नेता वीरेंद्र मद्देशिया के पास गई। उन्होंने दूसरे दिन आवेदन लेकर आने की बात कही। दूसरे दिन पीड़िता अकेले उसके घर गई तो उसे पानी पीने के लिए दिया गया। पानी पीने के बाद वह बेहोश हो गई। आरोप है कि तथाकथित नेता ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया।

जिसे दिखाकर कई बार उसके साथ इस तरह की घटना को अंजाम दिया जाता रहा। इस बीच वह गर्भवती हो गई। जानकारी के बाद नेता ने गर्भपात करा दिया। इसका पता चलने पर पीड़िता के स्वजन ने लोक-लाज के डर से उसकी शादी दूसरे लड़के से कर दी। इसी बीच आरोपित ने उसके पति को वीडियो दिखा दिया। जिससे उसके पति ने छोड़ दिया। अब वह मायके में रह रही है। इधर, 27 फरवरी को बच्चे की तबीयत खराब होने के बाद जब इलाज के लिए जा रही थी तो नेता अपने समर्थकों के साथ उसे रास्ते में घेर वीडियो वापस करने की धमकी देने लगा। नहीं देने पर मारपीट की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *