March 3, 2026
death (2)

शराब बिक्री की खबर पाकर छापेमारी के लिए आबकारी विभाग की टीम को देखकर बिक्रम के अख्तियारपुर मुसहरी में सोमवार की सुबह भगदड़ मच गई। ग्रामीण इधर-उधर भागने लगे। इस भगदड़ में गिर जाने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। उनकी पहचान चंदेश्वर मांझी की पत्नी लक्ष्मीनिया देवी (60) के रूप में हुई है। महिला की मौत होते ही आबकारी और पुलिसकर्मी बैरंग वापस लौट गए।
उधर घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक गांव के पास बिहटा पालीगंज पथ को जाम रखा। घटना सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पालीगंज -2 पंकज कुमार शर्मा व थानाध्यक्ष प्रभात कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत किया।
आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि अख्तियारपुर मुसहरी में कच्ची शराब बेची जा रही है। इसकी जानकारी
के बाद आबकारी विभाग और विक्रम थाने की टीम छापेमारी के लिए सोमवार की सुबह करीब 10 बजे अख्तियारपुर मुसहरी में पहुंची थी। पुलिस को देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। गिरफ्तारी के दहशत में ग्रामीण भागने लगे। इसी क्रम में लक्ष्मीनिया देवी गिर पड़ी। जिसके चलते मौके पर ही उसकी
मौत हो गई। महिला की मौत होने से लोग उम्र हो गए। स्थानीय लोगों के गुस्सा को देख अबकारी की टीम बिना छापेमारी के वापस लौट गई। उधर घटना के बाद उग्र ग्रामीणों ने 10 बजे अख्तियारपुर मुसहरी के समीप बिहटा पालीगंज पथ को जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने पुलिस के विरोध में नारे लगाए।
ग्रामीणों ने पुलिस पर महिला के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने मारपीट के आरोप को निराधार बताया है। थानेदार प्रभात कुमार ने बताया कि इस मामले में मृतका के परिजनों की ओर से कोई आवेदन नही दिया है। पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम शव परिजन सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *