February 26, 2026
women

दिल्ली के समयपुर बादली में महिला और 4 बच्चों के मर्डर के बाद पटना और गयाजी जिले में भी मातम पसर गया है। बाढ़ के मुकीमपुर गांव का रहने वाला मुनचुन केवट पिछले साल ही अपनी पत्नी और तीन बेटियों को लेकर दिल्ली गया था। लेकिन अब सीधे उसके परिवार की हत्या की खबर आई। बाढ़ में मुनचुन के घर पर मातम पसर गया। पत्नी और तीन बेटियों की हत्या की खबर सुनते ही परिवार बदहवासी की हालत में आ गया। वहीं मुनचुन के पिता रामबालक केवट और उसकी मां को हत्या के बारे में कुछ पता नहीं था। उन्हें ये मालूम ही नहीं चल रहा कि मुनचुन ने ऐसा क्यों किया। उसकी मां गहरे सदमे में है। पड़ोसियों ने ही जानकारी दी कि करीब 8 महीने पहले मुनचुन गांव आया था, फिर वो कुछ दिन यहां रह कर परिवार के साथ वापस दिल्ली लौट गया। तब किसी को नहीं पता था कि वो मुनचुन की पत्नी अनीता और उसकी बेटियों को आखिरी बार देख रहे हैं। इधर खबर मिलने के बाद पुलिस की एक टीम भीमुनचुन केवट के घर मुकीमपुर पहुंची। वहीं दिल्ली पुलिस को इस बात का शक है कि पत्नी और बेटियों को हत्या से पहले धोखे से नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया गया होगा और उसी बेहोशी में उनकी हत्या कर दी गई होगी। इसीलिए किसी को कोई आवाज तक नहीं सुनाई दी। जिस तरह से हत्या हुई, उसमें चीखने और चिल्लाने की आवाज आनी चाहिए थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दिल्ली में किसी ने कभी पति और पत्नी के बीच झगड़ा तक होते नहीं देखा था।
बताया जा रहा है कि मुनचुन की पत्नी गयाजी जिले की रहने वाली थी। दिल्ली के समयपुर बादली में वारदात की खबर मिलने के बाद गयाजी से उसके मायकेवाले मुकीमपुर पहुंचे और मुनचुन के घर पर जमकर हंगामा किया। हालांकि पुलिस ने वहां जाकर किसी तरह अनीता का घरवालों को शांत कराया। लेकिन इस घटना के बाद पटना के बाढ़ से गयाजी तक मातम पसर गया है। एक न्यूज पोर्टल के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में बुधवार की भोर में 5 बजे के आसपास मुनचुन नजर आया है। वो उस फुटेज में बाहर जाता दिख रहा है। वहीं पुलिस को उसके मोबाइल फोन की लास्ट लोकेशन जहांगीरपुर में मिली है, उसके बाद से फोन बंद है। शक है कि मुनचुन दिल्ली छोड़ कहीं और फरार हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *