March 13, 2026
gold

वाणिज्य कर विभाग की टीम ने बाकरगंज में तीन आभूषण कारोबारियों के कार्यस्थल पर गुरुवार को छापेमारी की गई। इस दौरान लगभग 70 किलो सोना और 5500 किलो चांदी बरामद की गई। इनका कोई हिसाब-किताब इन व्यवसायियों के पास नहीं मिला।
जानकारी के अनुसार बड़े पैमाने पर बहिसाब लेन-देन और कर चोरी का पता चला है। उनके परिसरों को सील कर दिया गया है। शुक्रवार को भी कर्रवाई चलेगी। व्यवसायियों ने गुरुवार को स्वेच्छा से 90 लाख का कर भुगतान किया।

यह देश में सोना-चांदी की बड़ीबरामदगी मानी जा रही है। इधर, वाणिज्य कर विभाग के सचिव सह आयुक्त संजय कुमार सिंह ने छापे की पुष्टि की। कहा कि तीनों से निधर्धारित टैक्स की वसूली की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *