जेपी सेतु पर सोमवार की सुबह ओवरटेक करने के कारण तीन कारें आपस में टकरा गई। इससे सेतु पर आधे घंटे तक वाहनों का आवागमन ठप रहा।
सोनपुर की तरफ से आ रही एक कार ने ओवरटेक करने में सामने से आ रही दूसरी कार में टक्कर मार दी। इससे तीसरी कार भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एक कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। हादसे के बाद सोनपुर की तरफ से आने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। चालकों के बीच विवाद होने लगा।
इसके कारण सेतु पर जाम लग गया। सूचना पर गांधी मैदान यातायात थाने की पुलिस वहां पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को वहां से हटाया। इसके बाद सेतु पर करीब आधा घंटे के बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। यातायात पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है। इस मामले में यातायात थाने में केस दर्ज किया गया है।
