October 14, 2025
WhatsApp Image 2024-09-02 at 4.08.47 PM

बाढ़ के एनटीपीसी सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट में कार्य के दौरान 70 फीट की ऊंचाई पर अचानक लिफ्ट बंद हो गई। जिसमें लिफ्ट में 13 मजदूर फंस गए। करीब डेढ़ घंटे बाद लिफ्ट को नीचे उतरा गया। बचाव कार्य के बाद जब लिफ्ट नीचे उतारा गया तब एक मजदूर विकास कुमार अचेत अवस्था में मिला। मजदूर को अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां पर उसका इलाज किया गया।

यूनिट एक में निजी कंपनी द्वारा काम कराया जा रहा था। काम के दौरान 13 मजदूर लिफ्ट से जा रहे थे। करीब 70 फीट ऊंचाई पर पहुंचने के बाद अचानक लिफ्ट बंद हो गया। इसके बाद लिपट में फंसने मजदूरों ने मदद के लिए कंपनी से संपर्क किया। करीब डेढ़ घंटे के बाद लिफ्टको नीचे बेहोश मिला।

आशंका है कि अंऑक्सीजन की कमी एवं डर के कारण वह बीमार हो गया। एनटीपीसी थाना क्षेत्र के ढीवर गांव निवासी विकास का इलाज किया जा रहा है। वहीं लिफ्ट में आई खराबी के कारण तथा सुरक्षा इंतजाम को लेकर कानी ने जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *