पहलगाम आतंकी हमले के विरुद्ध भारत द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन सिंदूर को लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों में अलर्ट घोषित है। इसी बीच किशनगंज व आसपास के क्षेत्रों में बांग्लादेश और नेपाल सीमा पर पिछले दो दिनों में अवैध रूप से भारत में रह रहे 13 घुसपैठियों को दबोचा गया है। शुक्रवार को किशनगंज से सटी भारत बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए नौ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार सभी बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से एक वर्ष पूर्व भारत में प्रवेश कर राजस्थान में काम कर रहे थे। सभी राजस्थान से वापस अपने वतन बांग्लादेश जाने की फिराक में थे। ये भारत बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र से तारबंदी पार करना चाह रहे थे। इसी दौरान किशनगंज बीएसएफ हेडक्वार्टर के जवानों ने इन्हें दबोच लिया। यह कार्रवाई किशनगंज से छह लोग नेपाल के सवर्णपुर में गृह प्रवेश में जा रहे थे। आधारकार्ड नहीं होने के कारण इन्हें लौटा दिया गया। एसएसबी व पुलिसकर्मियों की टीम संयुक्त रूप से नेपाल सीमा पर गश्त कर रही है।
सीमा पर संदिग्ध दिखने वाले हर व्यक्ति की गहन तलाशी ली जा रही है। भिखनाठोरी, सैनिक सुरक्षा सड़क, पंडई नदी होते हुए, मंगुराहां व भतुजुला से जाने वाली सड़कों में पुलिसकर्मी वाहनों की तलाशी ले रहे हैं। मुख्य रास्तों के अलावा पगडंडी पर भी पहरा है।सटे बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के दासपारा गांव के सामान्य क्षेत्र में हुई।आइडी नहीं दिखाने पर 11 को नेपाल लौटाया।
