February 19, 2026
police

स्टेशन और ट्रेन में सोने के जेवर चुराने वाले 12 बदमाश रेल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरोह यात्रियों के साथ चेन स्नैचिंग, मोबाइल चोरी, लैपटॉप चोरी समेत अन्य घटनाओं को ट्रेन में और पटना जंक्शन पर अंजाम देता है।
पटना जीआरपी पुलिस ने इस गिरोह के 12 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। रेल डीएसपी भास्कर रंजन ने बजाया रेल पुलिस अनंत राय के निर्देश पर 17 को ऑपरेशन क्लीन के तहत जंक्शन पर विशेष छापेमारी अभियान चलाकर कार्रवाई की गई।
9 मोबाइल चोरों को दबोचा गयाः छापेमारी के दौरान रेल पुलिस को पटना जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या आरओबी 4 और 6 के पश्चिमी छोड़ के नीचे 9 लोगों को संदिग्ध अवस्था में दिखा। पुलिस को देख सभी भागने लगे। पुलिस ने संदेह के आधार पर सभी को घेराबंदी कर दबोचा। इनसबों
अंतरराज्यीय गिरोह के 12 बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद
पास की जब तालाशी ली गई तो इसके से नौ विभिन्न कंपनियों की स्क्रीन टच मोबाइल बरामद हुए। बदमाशों ने बताया कि यह सभी ट्रेने में चोरी की गई मोबाइल है। गिरफ्तार नौ आरोपितों में पवन कुमार (कमला नेहरू नगर), इशु कुमार (कमला नेहरू नगर), लक्की कुमार (कंकड़बाग रोहलपुर मंदिर), अजीत कुमार (खुसरूपुर), रमेश कुमार (दीघा), बर्जुन पासवान
(कमला नेहरू नगर), चंदन ठाकुर (समस्तीपुर), राकेश कुमार (दीपा बास कोठी दीघा) और अविनाश कुमार (दानापुर बाइपास) का है।
8 लीटर शराब के साथ बदमाश गिरफ्तार : पटना जंक्शन पर 17 फरवरी को शराब के विरुद्ध चलाएगए अभियान के तहत प्लेट‌फार्म संख्या एक से बख्तियारपुर के सुकेश सिंह को शराब के साथ दबोचा गया। इसके पास
से 8 लीटर से अधिक अंग्रेजी शराब बरामद की गई। ऑपरेशन क्लीन एवं ऑपरेशन रेड में पटना जंक्शन के रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा, प्रभारी निरीक्षक शंकर अजय पटेल, बिरजु कुमार, आरपीएफ सत्येन्द्र कुमार, अभय कुमार, विकास कुमार, चंदन कुमार, सुनील, मो. साकिब अनवर, पिक कुमार, संदीप कुमार गौतम शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *