इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट ने शारदा नेत्रालय के साथ मिलकर करीब 100 लोगों का मोतियाबिन्द ऑपरेशन कराया।
क्लब के सदस्यों ने अपने सेवा योगदान के तहत क्लब ने सभी रोगियों को ताजे फल उपलब्ध कराए, जिससे उनके स्वास्थ्य को फायदा मिले।
इस पहल ने सामुदायिक स्वास्थ्य व मानवीय सेवा के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता को दर्शाया। इस मौके स्वामीजी के साथ क्लब की अध्यक्ष डा. मीना मुखर्जी, एडिटर मधुमिता रॉय आदि मौजूद थी।
